रुद्रपुर, जनवरी 29 -- खटीमा, संवाददाता। मामूली विवाद में एक युवक ने किराना व्यवसायी पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद फरार आरोपी को घायल के परिजनों ने ब्लॉक परिसर से दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। इस्लामनगर निवासी फरदीन पुत्र अमजद वार्ड नंबर 9 में किराने की दुकान चलाते हैं। बताया गया कि एक बच्ची बार-बार सामान लेकर लौटाने आ रही थी। इस पर फरदीन ने परिजनों को बुलाने की बात कही। इसी को लेकर बच्ची के परिजन दुकान पर पहुंचे और विवाद बढ़ गया। इसी दौरान एक युवक ने फरदीन पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। घायल फरदीन को परिजन उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं इसके बाद घायल युवक का भांजा उसे देखने अस्पताल आ रहा था कि ब्लॉक के पास चाकू मारने वाला आरोपी दिखाई दिया और भागने लगा। परिजनों और ल...