नोएडा, अगस्त 4 -- नोएडा। सेक्टर-79 चौराहे पर कार सवार दो लोगों ने एक व्यक्ति को हॉकी से पीटकर घायल कर दिया। वारदात 27 जून 2025 को हुई थी। पीड़ित ने अब केस दर्ज कराया। सेक्टर-113 थाने में दादरी निवासी विपिन कुमार ने शिकायत दी कि वह बीते दिनों बरौला से बिसरख जा रहे थे। सेक्टर-79 चौराहे पर कार सवार दो व्यक्ति आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने हॉकी से उनको पीटकर घायल कर दिया। राहगीरों की मदद से घायल को नजदीक के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। शिकायतकर्ता का दावा है कि उसके पास आरोपियों द्वारा की गई मारपीट का वीडियो भी है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर जल्द ही कार्रवाई करने की बात कह रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.