धनबाद, जनवरी 14 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया मेन रोड सब्जी पट्टी के समीप सोमवार की देर रात एक युवक को उसके साथी ने चाकू मार कर घायल कर दिया। घायल की पहचान कोइरीबांध निवासी पिंटू साव के पुत्र पीयूष साव के रूप में की गई है। घायल को उसके दूसरे साथी ने झरिया के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने स्थिति नाजुक देख उसे धनबाद रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही झरिया पुलिस सब्जी पट्टी स्थित घटनास्थल पर पहुंची। तब तक आरोपी फरार हो गया था। पीयूष साव का इलाज धनबाद एसएनएमएमसीएच में चल रहा है। पीयूष अपने दोस्तों के साथ खादी भंडार के पीछे शराब पी रहा था। तभी किसी बात को लेकर दोस्तों के साथ कहासुनी हुई और दूसरे साथी सोनू ने चाकू से वार कर दिया। पीयूष को काफी खून बहने लगा। आरोपी सोनू पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। अभी बेल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.