शामली, जनवरी 5 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंसारियान में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों में हुई मारपीट की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंसारियान कलंदरशाह निवासी समीर का पडौस के ही शहजाद के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढा कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बीच बचाव का प्रयास किया, लेकिन झगडा बढता ही चला गया। सूचना पाकर शहर कोतवाली क्षेत्र के माता चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और झगडा कर रहे दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को झगडा न करने की हिदायत दी है। वही पुलिस पुलिस पक्षों का चालान करने की कार्यवाही में लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.