मैनपुरी, दिसम्बर 17 -- नगर स्थित बीएएनएम इंटर कॉलेज में थाना पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 के तहत छात्राओं व महिलाओं को जागरूक करने के लिए बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने महिलाओं को छोटे-छोटे कानूनी मामलों में कानून की मदद लेने के तरीके बताए। कहा कि मामूली विवाद आपसी समझ से सुलझाए जा सकते हैं और समाज में एकता बनाए रखना जरूरी है। किसी भी अपराध, शोषण या आशंका की स्थिति में तुरंत सरकारी हेल्पलाइन का उपयोग करें। महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री पोर्टल, 112 व थाने के सीयूजी नंबर की जानकारी दी गई। कार्यक्रम से पूर्व कॉलेज संचालक डॉ. गजराज यादव ने पुलिस टीम का स्वागत किया। बैठक में एसआई मनीषा चौधरी, प्रबंधक जयवीर यादव, प्रधानाचार्य संतोषी यादव, सोनू भारद्वाज, काजल, आशीष यादव, राजेश पाल, बृजेश यादव, सुबोध तिवारी, एसड...