रुडकी, जनवरी 27 -- मानक चौक मोहल्ले में लेनदेन को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक आरोपी ने बुजुर्ग व्यक्ति पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को हायर सेंटर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। राजकुमार निवासी मानक चौक की सोमवार सुबह एक व्यक्ति से लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने चाकू निकालकर बुजुर्ग के कान और गले पर वार कर दिया। हमले से राजकुमार लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। शोर सुनकर परिजन बाहर आए और उन्हें स्थानीय अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग राजकुमार की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.