संतकबीरनगर, सितम्बर 21 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले में प्रवाहित हो रही राप्ती और सरयू नदियों में वृद्धि से बाढ़ का खतरा बना है। मामूली बढ़त के बाद बढ़या में राप्ती नदी का जलस्तर स्थिर हो गया है। राप्ती खतरे के निशान से अभी 35 सेमी नीचे है तो सरयू नदी 40 सेमी नीचे प्रवाहित हो रही है। इससे बंधे पर राप्ती नदी का दबाव बढ़ रहा है। पूर्वी कछार में बाढ़ का खतरा बरकरार है। कई स्थानों पर धारा सीधे टकरा रही है। बंधों की निगरानी की जा रही है। वहीं सरयू नदी के उफान से डेढ़ दर्जन गांवों के किनारे पानी भरा हुआ है। पौली के पड़रिया में कटान से फसलें बर्बाद हो रही हैं। नदी में विलीन होने से बचाने के लिए समय से पहले ही फसल काट रहे हैं। मेंहदावल संवाद के अनुसार बढ़या में राप्ती नदी का जलस्तर शनिवार को सुबह 79.150 मीटर दर्ज किया गया, जो शाम 4 बजे तक स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.