कौशाम्बी, सितम्बर 28 -- सैनी थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव निवासी लवकुश ने बताया कि शनिवार की शाम पड़ोसी तूफान ने उसकी बकरी के ऊपर पैर रख दिया। इसका विरोध करने पर अपने भाई ऊदल व मोहन के साथ मिलकर भतीजे शिवओम व श्री ओम की पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों भाइयों की जान बचाई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.