कौशाम्बी, जनवरी 20 -- जालौन जिले के गुलानपुरा छिरिया सलेमपुर निवासी प्रेम सिंह पुत्र विजय सिंह ने बताया कि सोमवार को सिराथू कस्बे में वहीं के रहने वाले जितेंद्र सोनकर व भोलू ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके वर्कर रोहित पटेल की पिटाई की। मामूली बात पर उसे पीटा गया। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। सैनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...