गंगापार, जनवरी 3 -- यमुनापार के कौंधियारा थाना क्षेत्र में एक महिला को मामूली विवाद में गोली मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना कौंधियारा थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरी की बताई जा रही है। शुक्रवार की शाम घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक युवक अपनी पत्नी के ससुराल आया हुआ था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी गाड़ी से एक स्थानीय युवक को धक्का लग गया। इस पर विवाद बढ़ गया और आक्रोशित युवक ने मौके पर मौजूद महिला से बहस करते हुए गोली मारने की धमकी दे दी। घटना से आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और पुलिस को सूचना दी गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी कौंधियारा कुलदीप शर्मा ने बताया क...