प्रयागराज, दिसम्बर 21 -- बारा (प्रयागराज), हिन्दुस्तान संवाद। बारा थानाक्षेत्र के सीध टिकट गांव में भैंस को चारा डालने के मामूली विवाद में बेटे ने पिता पर लाठी से प्रहार कर दिया जिससे देर रात उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने रविवार को हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीध टिकट गांव के पंडित का पुरवा के 65 वर्षीय रामबहादुर यादव की लगभग 35 वर्षों से गांव में ही कोटे की दुकान है। बड़ा बेटा रामबाबू यादव कोटे की दुकान चलाता था। परिजनों के अनुसार, शनिवार सुबह रामबहादुर यादव ने बड़े बेटे रामबाबू को भैंस को चारा डालने को कहा। इसी बात पर दोनों में बहस हो गई। आरोप है कि रामबाबू ने लाठी से पिता रामबहादुर पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रामबहादुर को परिजन शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात इलाज के दौ...