हाथरस, फरवरी 22 -- हाथरस जंक्शन के गांव पुन्नैर में पुरानी रंजिश को लेकर रविवाद को दो पक्षों में लाठी डंडों से मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मारपीट में कई लोग घायल हो गये। जिनका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों में देखा जा सकता है कि लोग लाठी डंडों से मारपीट कर रहे हैं। मारपीट के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया। मारपीट में राजकुमार, उनके बेटे प्रदीप और संजीव घायल हुए हैं। घायलों के परिजनों का आरोप है कि एक पक्ष पहले भी उनके घर में घुसकर मारपीट कर चुका है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...