कौशाम्बी, दिसम्बर 10 -- पइंसा थाना क्षेत्र के जवई पड़री गांव की सीमा देवी ने बताया कि आठ दिसंबर को खेत में बकरी जाने की मामूली बात पर पड़ोसी बद्री प्रसाद गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने बेटे प्रमोद, मोहित व बहू माया देवी के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे पति पप्पू सोनकर को भी पीटा। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...