कौशाम्बी, फरवरी 3 -- पिपरी थाना क्षेत्र के पेरई तिल्हापुर गांव की सुमन देवी ने बताया कि पट्टीदार चिरौंजी लाल अपने मकान का निर्माण करा रहा है। इसके लिए एक फरवरी को उससे पानी की मांग की। पीड़िता के मुताबिक उसने पानी देने के बदले बिजली का बिल जमा करने के लिए कहा। इतनी सी बात पर वह गालियां देने लगा। विरोध करने पर अपने बेटे राकेश सोनी, पत्नी कुंती देवी व परिवार के अर्पित के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे पीड़ित महिला के पति विकास बाबू वर्मा को को भी पीटा। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी विकास सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...