कौशाम्बी, फरवरी 27 -- जरा-जरा सी बात पर दो दंपतियों के बीच मनमुटाव इतना बढ़ा कि उन्होंने अपनी राहें जुदा कर लीं। विवाद महिला थाने तक पहुंच गया। कई चक्र में हुई बातचीत के बाद महिला थाना पुलिस ने गिले-शिकवे दूर करा दिए। गुरुवार को दंपती साथ रहने के लिए राजी हो गए और अपने घर चले गए। पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा गांव की अजमी पुत्री मंजूर अहमद की शादी 17 फरवरी 2023 को सरायअकिल कस्बे के आजाद नगर मोहल्ला निवासी मो. आरिफ पुत्र इदरीश से हुई थी। छोटी-छोटी बातों को लेकर दंपती के रिश्तों में खटास पैदा हो गई। अजमी ने इस बात की शिकायत महिला थाना में की। आरोप लगाया कि पांच लाख दहेज में अतिरिक्त मांग को लेकर ससुरालियों ने 20 जनवरी 2023 को मारपीट कर घर से निकाल दिया है। दोनों पक्षों को महिला थाने पर बुलाया गया। एसओ नीलम राघव ने बताया कि बातचीत के बाद दोनो...