गोरखपुर, अप्रैल 3 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट सीएचसी पर गुरुवार को आशाओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक आशा ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि भटहट सीएचसी पर संचारी रोग के लिए प्रशिक्षण चल रहा था। इस बीच किसी बात को लेकर आशाओं के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते बात बढ़ गई। सूचना के बाद मौके पर डायल 112 पर पुलिस पहुंच गई। भटहट पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। घटना की जांच की जा रही है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि आशाओं के बीच विवाद होने की जानकारी हुई है। मामला क्या है इसकी जानकारी नहीं है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.