रुद्रपुर, मार्च 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मालूमी बहस के चलते दो भाइयों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पड़ोसी युवक से मारपीट करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर सोमवार को पुलिस ने दो भाई समेत सात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। भदईपुरा वार्ड नंबर 14 निवासी योगेश श्रीवास्तव पुत्र ओमप्रकाश ने कोर्ट में दिए शिकायती पत्र में कहा कि 29 मई की शाम 6 बजे उनके पड़ोसी दो भाई शिवम और नन्हे पुत्र राकेश मौर्य ने उनके छोटे भाई करन को अपने घर के सामने रोक कर गली से बाहर नहीं जाने को कहा। आरोप है कि इसका विरोध करने पर दोनों ने अपने पांच अन्य साथियों के साथ उनके भाई से मारपीट शुरू कर दी। भाई पर धारदार हथियार से भी वार किया गया। इससे भाई का सिर फट गया और वह मौके पर बेहोश हो गया। उनके भाई का उपचार एसटीएच हल्द्वानी में चला। 30 मई और 14 जून को दो बार उन्होंने एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.