कौशाम्बी, जून 2 -- विद्युत उपकेंद्र सरायअकिल की आपूर्ति व्यवस्था सप्ताह भर से चरमरा गई है। बिजली कब आएगी और कब जाएगी कोई भरोसा नहीं रह गया है। रविवार को रात आठ बजे म्योहर फीडर में मामूली फाल्ट आने पर बिजली आपूर्ति बाधित कर दी गई। क्षेत्र के लाइनमैन शराब के नशे में धुत होकर ऊल-जुलूल बात करते नजर आए। इसके चलते रात भर आपूर्ति बाधित रही। सुबह पेयजल का संकट गहरा गया। फाल्ट मिलने के बाद उसे ठीक करते हुए आपूर्ति बहाल की गई तो लोगों ने राहत की सांस ली। सरायअकिल विद्युत उपकेंद्र से जेई महेंद्र वर्मा का स्थानांतरण होने के बाद नवागत जेई से आपूर्ति व्यवस्था नहीं सम्भल रही है। इसका खामियाजा क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। सप्ताह भर से भीषण गर्मी के दौरान आपूर्ति कब बाधित हो जायेगी कोई भरोसा नहीं रह गया। रविवार रात आठ बजे म्योहर फीडर की आपूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.