आगरा, फरवरी 23 -- गंजडुंडवारा। कोतवाली क्षेत्र में कैनाल रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान चाऊमीन को लेकर बाराती एवं दुल्हन पक्ष में झगडा हो गया। इस मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और पुलिस भी बुलानी पड़ी। दूल्हा समेत अन्य लोगों को पुलिस थाने ले गई। यहां समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन दुल्हन शादी से मुकर गई। इसके बाद लिखा-पढ़ी कराई गई और बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। घटनाक्रम के अनुसार गंजडुंडवारा के कैनाल रोड पर श्रीराम गेस्ट हाउस में शनिवार की शाम शादी समारोह था। मलिक सिंह निवासी नगला मानसिंह थाना दरियागंज अपनी बेटी व परिवारीजनों को लेकर श्रीराम गेस्ट हाउस में आए हुए थे। जबकि बारात थाना सिढपुरा क्षेत्र के गांव बिचौला से गई थी। गंजडुंडवारा में बारात का स्वागत हुआ, घुड़चढ़ी के बाद बारात गेस्ट हाउस पहुंची। यहां दोनों...