संभल, मार्च 28 -- कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव शकरपुर में बुधवार देर शाम मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया। पथराव और लाठी-डंडों से हुए संघर्ष में चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक युवती भी शामिल है। गांव निवासी जगदीश पुत्र भूपत सिंह के घर बुधवार को लेंटर डालने का काम चल रहा था, जिसके लिए मशीन लगी थी। इसी दौरान मशीन के ऊपर से जोगिंदर पुत्र रामकरण की बिजली की केबल गुजर रही थी। काम के दौरान मशीन के कर्मचारी ने केवल को हटा दिया, जिससे नाराज होकर जोगिंदर देर शाम जगदीश के घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। बात बढ़ने पर तनातनी झगड़े में बदल गई और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इसी बीच पथराव और लाठी-डंडों से हमला शुरू हो गया। झगड़े में रिश्तेदार सुनील पुत्र प्रेम सिंह निवासी अफजलपुर, थाना धनारी और जगदीश के सिर में गंभीर चोट आई। इसके अलावा गुलफान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.