सीतापुर, फरवरी 10 -- महमूदाबाद, संवाददाता। महमूदाबाद इलाके में दबंगों ने मामूली कहासुनी पर युवक की डंडे से पिटाई कर दी। चीख पुकार पर बीच-बचाव करने आई बेटी को भी आरोपियों ने लात-घूसों से पीट दिया। पीड़िता की तहरीर पर महमूदाबाद पुलिस चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। महमूदाबाद के इंदौरा निवासी श्रवण मिश्रा के मुताबिक बीते सोमवार को आरोपी सकटू राम, आरती, मीनू और जगतपाल मामूली कहासुनी पर गालियां देने लगे। विरोध जताने पर आरोपी डंडे उनकी पिटाई करने लगे। चीख पुकार पर बेटी प्रगति बीच-बचाव के लिए आई तो आरोपियों ने लात-घूसों से उसकी भी पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। थाना प्रभारी महमूदाबाद के मुताबिक तहरीर पर सकटू राम, आरती, मीनू और जगतपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही ...