बागपत, जनवरी 12 -- बालैनी। बालैनी क्षेत्र के हरियाखेड़ा गांव में मामूली कहासुनी के बाद दो दबंगो ने युवक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने पर दी है। क्षेत्र के हरियाखेड़ा गांव निवासी रविन्द्र रविवार की रात अपने घर के बाहर खड़ा था।तभी गांव के ही दो दबंग लोग आए और उसके साथ गाली-गलौच करने लगे।पीड़ित ने विरोध किया तो उन्होंने लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।पीड़ित किसी तरह अपनी जान बचाकर थाने पहुँचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी।पुलिस ने उसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया पीड़ित ने दोनो दबंगो के खिलाफ घटना की तहरीर थाने में दी है पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...