हापुड़, अप्रैल 1 -- सिंभावली, संवाददाता। गांव की ईदगाह में ईद की नमाज पढऩे के दौरान चप्पल रखने को लेकर दो युवकों में हुई हाथापाई कुछ ही देर के भीतर लाठी डंडे चलने से संघर्ष में बदल गई, जिसमें दोनों ही पक्षों से जुड़े आधा दर्जन से अधिक लोग घायल होने के साथ ही कई कारों के शीशे भी चकनाचूर कर दिए गए। सिंभावली क्षेत्र के गांव खागोई में सोमवार की सुबह ईदुल फितर की नमाज अता करने को लेकर ईदगाह में बच्चों समेत सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई थी। जहां चप्पल रखने को लेकर एक ही समुदाय से जुड़े दो युवकों के बीच कहासुनी और हाथापाई हो गई। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने आपस में झगडऩे वाले युवकों को कड़ी नसीहत करने की बजाए महज खानापूर्ति करते हुए समझा बुझाने की औपचारिकता निभाते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया। ईद की नमाज संपन्न होने के बाद ग्राम प्रधान राहिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.