नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। संगम विहार इलाके में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 30 वर्षीय मनीष अपने परिवार के साथ संगम विहार में रहता था और पेंटर का काम करता था। 6 नवंबर की रात करीब 12:45 बजे पुलिस को एक युवक को चाकू मारने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोपी अनिल भी संगम विहार इलाके का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी अनिल ने बताया कि छह नवंबर को दोनों साथ थे। इसी दौरान उनके बीच कहासूनी हो गई। विवाद बढ़ाने पर उसने गुस्से में मनीष पर चाकू से हमला कर दिया। गंभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.