सतना, फरवरी 17 -- मध्य प्रदेश के सतना जिले में अवैध संबंधों के चलते खून के रिश्ते शर्मसार हो गए। यहां रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र में युवक अपनी सगी मामी के प्यार में इस कदर पागल हो गया कि उसने पकड़े जाने के डर अपनी नानी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या की वजह बेहद शर्मनाक थी। बुजुर्ग नानी ने अपने नाती और बहू (मामी) को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। बदनामी के डर से दोनों ने मिलकर खौफनाक साजिश रची और तार से गला घोंटकर नानी को हमेशा के लिए खामोश कर दिया। घटना रामपुर बघेलान थाना अंतर्गत देवमऊ झिरिया टोला की है। 5 फरवरी को 65 वर्षीय रुकमणी शाम करीब 5 बजे घर से निकलीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने काफी खोजबीन की, मगर उनका कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन शाम को गांव के पास सरसों के खेत की मेड़ की झाड़ियों में रुकमणी का शव पड़ा मिला। उनके चेहरे,...