हरदोई, मार्च 4 -- सांडी। सहेली के घर खेल रही बच्ची को एक किशोर बहलाकर एकांत में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। लुहलुहान अवस्था में घर पहुंची बच्ची ने परिजनों की जानकारी दी। परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी की मामी पर साजिश रचने का आरोप लगाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया। पीड़िता को इलाज के लिए भेजा। मंगलवार की शाम एक गांव निवासी आठ साल की बच्ची सहेली के घर पर खेल रही थी। बताया जाता है कि तभी गांव निवासी किशोर वहां पहुंचा। बच्ची को बहलाकर एकान्त में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद भाग गया। बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। बच्ची के साथ माता पिता और दादी ने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर एएसपी नृपेंद्र कुमार, सीओ रविप्रकाश सिंह पहुंच गए। पीड़ित पिता ने किशोर की मामी पर साजिशन घटना को अंजाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.