कौशाम्बी, मार्च 15 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के हब्बूनगर गांव में शुक्रवार को होली के त्योहार पर मामा-भांजा समेत तीन लोगों की पिटाई की गई। आरोपियों ने इनको बाइक पर बैठ कर जाने पर पीटा। हमलावरों ने पीड़ित युवक के मामा के दोस्त की कार का शीशा भी तोड़ डाला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सैनी थाना क्षेत्र के मर्दानपुर बर्जी गांव निवासी शुभम पुत्र ओमप्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी मां के साथ ननिहाल शहजादपुर जा रहा था। कड़ा इलाके में हब्बूनगर के समीप वहीं के रहने वाले सगे भाई सत्यम व शिवम ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर रोक लिया और कहने लगे कि बाइक पर बैठ कर जाने की हिम्मत कैसे पड़ी। उतरकर जाना चाहिए था। पीड़ित की मानें तो इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित ने किसी तरह से फोन कर घटना की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.