संवाददाता, जनवरी 10 -- सीतामढ़ी की नगर थाना पुलिस ने 5 वर्षीय बच्चे के अपहरण का खुलासा कर दिया है। बिस्कुट का लालच देकर ममेरी बहन के 5 वर्षीय मासूम बच्चे को बहला-फुसलाकर अपहरण कर उसे दिल्ली में बेचने की मंशा थी। पुलिस ने समय रहते उद्भेदन कर दिया। साथ ही बेचने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के अमघट्टा निवासी लालू राय के पुत्र भोला राय के रूप में की गई है, जो बच्चे का ममेरा मामा है और उसे दिल्ली बेचने की तैयारी में था। नगर थाना में शुक्रवार को एसडीपीओ सदर 1 राजीव कुमार सिंह ने अपहरण मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 6 जनवरी को सुबह करीब 11 बजे एक मासूम बच्चे के गायब होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने वरीय अधिकारियों को अवगत कराया। उनके निर्देश पर पुअनि रविकांत...