कौशाम्बी, अक्टूबर 10 -- मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने खेरवा गांव में महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है। बेटे ने ही मां को मौत के घाट उतारा था। महिला ने अपने भाई को नॉमिनी बना दिया था। इससे इकलौता बेटा नाराज था। इसी खुन्नस में चित्रकूट से आकर बेटे ने अपने साथी के साथ घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। एसपी राजेश कुमार ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि गुरुवार को खेरवा गांव में अपने चचेर भाई जय सिंह के यहां रह रही चित्रकूट के राजापुर कधवनिया गांव की शीला देवी पत्नी स्व. शिव गनेश की हत्या कर दी गई थी। गला घोंटने के बाद शव को फांसी पर लटकाया गया था। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। सीसीटीवी फुटेज देखे गए। लोकेशन निकाली गई तो चौंकाने वाली जानकारी हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.