छपरा, मार्च 8 -- दरियापुर के बड़का बनेया में हुई सड़क दुर्घटना दरियापुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के बडका बनेया अपने मामा के बेटे की शादी में आए 23 वर्षीय युवक की स्कूटी के दुर्घटनाग्रस्त होने से मौत हो गई जबकि एक किशोर घायल हो गया। मृतक बिट्टू कुमार भेल्दी थाना क्षेत्र के अपहर गांव के विजय प्रसाद का पुत्र था। वहीं घायल 16 वर्षीय करण कुमार बड़का बनेया के ही नंदकिशोर सिंह का पुत्र है। उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार वह सामान की खरीदारी करने बाजार की तरफ जा रहा था तभी उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्कूटी पर सवार किशोर घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीय पूर्व जिला पार्षद राजनाथ राय ने पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.