उन्नाव, मई 28 -- फतेहपुर चौरासी, संवाददाता। महापरापुर गांव में मामा के घर आए भांजे को मंगलवार रात युवकों ने पिटाई कर सड़क पर पटक दिया। इससे उसकी मौत हो गई और परिजनों में हड़कंप मच गया। मामा ने पुलिस में तहरीर देकर भाई-बहन समेत चार लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि बंटाई पर दी जमीन वापस लेने से आरोपी रंजिश मानते थे। इसी को लेकर कहासुनी में वारदात को अंजाम दिया। अलीगढ़ स्थित गोड़ा थाना क्षेत्र के कैथवाड़ी गांव के प्रमोद सिंह का बेटा सुमित फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के महापरापुर गांव निवासी मामा फतेह बहादुर सिंह के घर आया था। मंगलवार रात घर से निकलकर किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान गांव का कुलदीप पुत्र बड़े शंकर और उसकी बहन सुनैना, अछेरछा गांव निवासी रिश्तेदार शोभित पुत्र ओम प्रकाश मिश्र व महापरापुर गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.