उरई, फरवरी 6 -- कुठौंद। संवाददाता कस्बा कुठौंद में अपने मामा के घर आए जेसीबी चालक ने शुक्रवार दोपहर को खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली काफी देर होने के बाद भी जब कमर ना खुला तब मामी ने अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस और आस पड़ोस के लोगों को बुलाया जब पुलिस कमरे में पहुंची तो वहां युवक का शव लटका मिला। जेसीबी चालक द्वारा की गई खुदकुशी की वजह का पता नहीं चला और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम अटराकला निवासी शिवा 23 वर्ष पुत्र सुरेश कुमार शाक्यवार जेसीबी चालक था जो तीन दिन पहले अपने मामा सोनेलाल शाक्यवार निवासी कुठौंद के घर आया हुआ था जहां शुक्रवार दोपहर को शिवा ने खुद को एक कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर मामी अनामिका को अनहोनी की आशंका हुई ...