भदोही, मई 3 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जन शिकायतों का अधिकारी त्वरित निस्तारण कराएं। मामलों के निराकरण में किसी स्तर से लापरवाही न बरती जाए। भूमि विवाद है तो पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम स्थलीय जांच कर पीड़ित को न्याय दिलाने का काम करें। मामलों के निस्तारण में किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो कार्रवाई होना तय है। यह निर्देश शनिवार को ज्ञानपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम शैलेश कुमार अधिकारियों को दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में तीनों तहसील में कुल 157 मामले आए जिसमें 16 का त्वरित निस्तारण कर दिया गया। शेष 141 मामलों को निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया। ज्ञानपुर तहसील में डीएम शैलेश कुमार, एसपी अभिमन्यु मांगलिक, सीडीओ डा. शिवाकांत द्विवेदी जनता की समस्याओं को संयुक्त रूप से सुनें। इस दौरान कुल 85 मामले आए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.