रांची, मार्च 5 -- रांची, संवाददाता। राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत बुधवार को रांची स्टेशन के रेलवे कोर्ट परिसर में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए प्ली बारगेनिंग विशेष कैंप लगा। मौके पर मुख्य अतिथि न्यायायुक्त दिवाकर पांडे ने कहा कि समय-समय पर ऐसे कैंप लगाकर केस का निष्पादन किया जाता है, जो काफी कारगर है। कैंप में रेलवे कोर्ट के लंबित 95 मामले निष्पादित किए गए। इससे रेलवे को मुआवजा के रूप में 7.80 लाख रुपये प्राप्त हुआ। इन मामलों के निपटारे के बाद रेलवे कोर्ट में लंबित केस 189 रह गए हैं। मौके पर सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी बिजय कुमार यादव, सहायक वाणिज्य प्रबंधक अनिल जेराय, आरपीएफ पोस्ट के पदाधिकारी, रेलवे कोर्टकर्मी एवं मुवक्किल मौजूद थे। वरिष्ठ अनुभाग अभियंता ने स्वीकारा दोष शिविर में चार साल पुराने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.