किशनगंज, फरवरी 4 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस - प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि किसी भी पदाधिकारी की माफिया तत्वों से सांठगांठ की सूचना मिलती है और जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो ऐसे अधिकारियों पर विधि सम्मत कार्रवाई में कोई देरी नहीं होगी। एसपी ने दो टूक कहा, कानून से ऊपर कोई नहीं है और सरकार के निर्देशों के अनुसार ही सभी को काम करना होगा। यह सख्त संदेश डीएम विशाल राज और एसपी संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में मंगलवार की देर शाम आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में दिया गया। बैठक में परिवहन, खनन, जीएसटी, एक्साइज विभाग के पदाधिकारियों के साथ सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य अवैध परिवहन, अवैध खनन, जीएसटी चोरी, तस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.