किशनगंज, जनवरी 12 -- किशनगंज। जिले में योगदान देने के बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार ने रविवार को पुलिस सभागार भवन में जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ परिचय सह समीक्षा बैठक की। करीब तीन घंटे तक चली इस बैठक में एसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि थाना पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाए और उनके साथ बेहतर व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी ने गैर कानूनी कार्यों में लिप्त माफिया व बदमाशों की सूची बना कर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश सभी अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को दिया। फरियादियों की शिकायतों का निष्पक्ष समाधान बैठक के दौरान एसपी संतोष कुमार ने कहा कि थानों में मिलने वाले सभी आवेदनों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। आम जनता की शिकायतें पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.