मऊ, फरवरी 14 -- मऊ, संवाददाता। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने शनिवार की देर शाम को महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर तमसा रिवर फ्रंट की सौगात देते हुए शुभारम्भ किया। उन्होंने 9.38 करोड़ की लागत से निर्मित तमसा रिवर फ्रंट और मऊ महादेव मंदिर के भव्य घाटों का लोकार्पण किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अब मऊ पूरी तरह से माफिया मुक्त हो चुका है। इसका जीता जागता गवाह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मऊ महादेव धाम मंदिर है। एके शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकसित प्रदेश बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। इसका साकारात्मक स्वरुप मऊ जिले में दिखाई दे रहा है। कहा कि इस ऐतिहासिक परियोजना में रेड स्टोन धौलपुर के पत्थरों का प्रयोग किया गया है। घाट परिसर में स्थापित भगवान शिव की 61 फीट ...