मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। पुराने एनएच 28 और नये एनएच 122 की सरकारी जमीन को माफिया ने बेच दी। इससे रामदयालु में आरओबी निर्माण और सड़क चौड़ीकरण में बाधा आ रही है। अरबो रुपये की अवैध खरीद-बिक्री के इस मामले में साक्ष्य देते हुए एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर सड़क के लिए वर्ष 1964 में अधिगृहीत जमीन की अवैध-बिक्री की गई है। अब बजाप्ता वहां कॉलोनी बस गई है, जिससे रामदायालु में आरओबी बनने पर संकट खड़ा हो गया है। जमीन माफिया की इस कारगुजारी को एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने उजागर किया है। मामला एनएच 122 (पुराना एनएच 28) रामदयालु अतरदह उर्फ सलाहपुर बुधन का है, जहां एक दो नहीं बल्कि सरकारी जमीन पर दर्जनों पक्का मकान बन चुके हैं। हाल ही में प्रगति यात्रा के दौरान म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.