प्रयागराज, अप्रैल 3 -- झूंसी। माफिया राजेश यादव के एक किसान से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। किसान की तहरीर पर पुलिस ने राजेश यादव और उसके आधा दर्जन गुर्गों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला झूंसी थानाक्षेत्र के कनिहार का है। मेजा के कोईलहा गांव निवासी अमर बहादुर पुत्र स्व. ज्वाला प्रसाद ने लिखित शिकायत करते हुए बताया कि उसकी जमीन झूंसी के कनिहार गांव में है। दो दिन पहले वह अपने भाई श्यामलाल के साथ जमीन की सफाई करा रहा था। आरोप है कि माफिया राजेश यादव कई गाड़ियों से उसकी जमीन पर पहुंचा और पिस्टल दिखाते हुए धमकी दी कि जमीन हमारे नाम पर कर दो या 25 लाख रुपये दो। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने राजेश यादव, बृजेश यादव, धर्मवीर यादव उर्फ बच्चा, राजीव यादव सहित अन्य के खिलाफ रंगदारी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी झूं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.