ललितपुर, दिसम्बर 30 -- ललितपुर। फिलहाल जनपद में आवासीय कालोनी विकसित करने का जिम्मा माफिया ने संभाल रखा है। वह मनमानी ढंग से सड़क, नाली, खड़ंजा, मार्ग प्रकाश आदि मूलभूत सुविधाएं विकसित किए बिना प्लाटिंग कर रहा है। जिसकी वजह से शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही है। इन कालोनियों में प्लांट खरीदने वाले भी ठगे जा रहे हैं और नगर पालिका परिषद के लिए भी इस तरह की आबादी किसी सिरदर्द से कम नहीं है। आवास विकास के कालोनी विकसित करने पर लोगों को बेहतर सुविधाओं वाली जगह मकान बनाने का विकल्प मिलेगा और माफिया की मनमानी पर लगाम लगेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...