कौशाम्बी, फरवरी 22 -- माफिया अतीक अहमद के ड्राइवर आफाक अहमद की शनिवार को ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शव कुसुवां रेलवे फाटक के सामने मिला है। मौका मुआयना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरामुफ्ती के अकबरपुर निवासी 56 वर्षीय आफाक अहमद माफिया व पूर्व सांसद अतीक अहमद का ड्राइवर था। उमेश पाल हत्याकांड में आफाक अहमद के बेटे अरबाज का पुलिस ने इनकाउंटर कर दिया था। इनकाउंटर धूमनगंज के नेहरू पार्क के समीप हुआ था। अरबाज का इनकाउंटर होने के बाद आफाक अहमद ने दिमागी संतुलन खो दिया था। वह उलुल-जुलूल बोलता रहता था। शनिवार को घूमते हुए आफाक अहमद कुसुवां रेलवे फाटक के समीप करीब दो बजे पहुंचा। वह रेलवे लाइन को पार कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके दो टुकड़े हो गए। हादसे की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ लग गई। शिनाख्त के बाद प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.