लातेहार, जनवरी 30 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के चिन्हित झारखंड आंदोलनकारी वास्तविक मान - सम्मान के लिए तरस रहे हैं। उनका हक- अधिकार का लाभ देने में सरकार विलम्ब कर रही है। चिन्हित आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष बिरेन्द्र ठाकुर ने यह बातें कहीं। उन्होंने बताया कि बरवाडीह के सैकड़ो आंदोलनकारी झारखंड अलग करने के आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भाग लिए थे। इस आंदोलन को लेकर उनकी जिंदगी तबाह भी हो गई। गृह आपदा प्रबंधक विभाग की ओर से बरवाडीह के 108 आंदोलनकारी सहित पूरे जिले में लगभग आठ सौ आंदोलनकारियो को चिन्हित भी कर लिया है, लेकिन उनमे से अब तक सिर्फ पांच- छह आंदोलनकारी या उनके आश्रित पत्नी को पेंशन के रूप में साढ़े तीन हजार रुपये दिए जा रहे हैं। जो काफी कम है। अन्य आंदोलनकारी को इस पेंशन के लाभ से वंचित रखा गया है। इन आंदोलनकारियों...