रिषिकेष, जून 18 -- अंतर्राष्ट्रीय गढ़वाल महासभा की ओर से बुधवार को मान चम्फुवा देवता का जागर गीत रिलीज किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के गढ़वाली गीत उत्तराखंडी संस्कृति के लिए जरूरी हैं। बुधवार को दून मार्ग स्थित अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मान चम्फुवा देवता उपासक मंतोष भिग्वान, पुजारी संतोष भिग्वान एवं महासभा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी ने संयुक्त रूप से मान चम्फुवा देवता जागर गीत का लोकार्पण किया। डॉ. राजे नेगी ने उपासक मंतोष एवं पुजारी संतोष भिग्वान को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत एवं सम्मानित किया। जागर गीत के लेखक लोकगायक अमन खरोला ने बताया कि जागर के माध्यम से मान चंफुवा देवता की जीवनी एवं दैवीय शक्तियों का वर्णन किया गया है। इससे पूर्व उनके मां सुरकंडा देवी, मा...