धनबाद, मार्च 18 -- धनबाद, विशेष संवाददाता मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भारत निर्वाचन आयोग के नए निर्देशों की जानकारी दी गई। राजनीतिक दलों से कहा गया कि उनकी ओर से बूथ लेबल एजेंट बनाएं। सोमवार को एडीएम विधि-व्यवस्था पीयूष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणाल सभागार में बैठक हुई। एडीएम ने बैठक में कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम शुरू हो गया है। इसमें राजनीतिक दलों को सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं से शिकायत मिलती है कि मतदाता के नाम सूची में शामिल नहीं किए गए हैं। नाम-पता तथा अन्य गलतियों की भी शिकायत की जाती है। अगर मतदाता सूची पुनरीक्षण के समय ही राजनीतिक दल सहयोग करें तो शिकायत का मौका ही नहीं मिलेगा। उन्होने कहा कि राजनीतिक दलों की ओर से बूथ लेबल एजेंट बनाए जाते हैं। उनके पास अपने-अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.