बोकारो, फरवरी 19 -- बेरमो। चुनाव प्रचार के लिए अब तीन दिन ही शेष। ऐसे में फुसरो नप चेयरमैन के लिए राजनीतिक दलों के समर्थन से खास बनीं तीन महिला प्रत्याशियों के बीच सियासी रस्साकसी बढ़ गई है। सभी दलों ने इसे अपनी प्रतिष्ठा का चुनाव मान लिया है। वहीं जो दल चुनाव नहीं लड़ रहे हैं वे दूसरे प्रत्याशियों को समर्थन देकर चुनाव को रोचक बना रहे हैं। दलीय चुनाव न होने के बावजूद ऐसा माना जा रहा है कि चुनावी रण ऐसा होगा, फिर कभी नहीं वैसा होगा। अनुपमा की अगुवाई में निर्मला देवी के लिए फुसरो में रोड शो फुसरो, प्रतिनिधि। फुसरो नगर परिषद चुनाव के रण में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष पद की प्रत्याशी निर्मला देवी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह की अगुवाई में बुधवार को रोड शो किया गया। इस दौरान खास बात यह रही कि अनुपमा ने न केवल घरों के ...