गुड़गांव, फरवरी 5 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम के तहत नगर निगम मानेसर के क्षेत्र में भूमि प्रबंधन की तस्वीर बदलने वाली है। नक्शा पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत निगम क्षेत्र की हर निजी और सरकारी भूमि का डिजिटल डेटा तैयार किया जा रहा है। निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने शहरवासियों से अपील की है कि वह अपनी प्रॉपर्टी से संबंधित दस्तावेज सर्वे टीम को दिखाकर इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग करें। नगर निगम के जिला नगर योजनाकार राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सर्वे का कार्य पूरी तरह हाई-टेक है। जमीन की सटीक पैमाइश के लिए ड्रोन, रोवर और अत्याधुनिक तकनीकी साधनों का उपयोग किया जा रहा है। इस सर्वे के माध्यम से डिजिटल नक्शे तैयार किए जाएंगे, जिससे न केवल भूमि स्वामित्व की पहचान आसान होगी, बल्कि भ्रष...