गुड़गांव, फरवरी 11 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम मानेसर ने अवैध विज्ञापन माफिया के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बुधवार को निगम आयुक्त प्रदीप सिंह के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों से 25 अवैध यूनिपोल उखाड़कर जब्त कर लिए गए। इन अवैध विज्ञापनकर्ताओं पर निगम ने एक करोड़ रुपये का भारी-भरकम जुर्माना भी ठोका है। निगम आयुक्त प्रदीप सिंह स्वयं फील्ड में उतरे और कार्रवाई का नेतृत्व किया। निगम की टीम ने सेक्टर-82, सती चौक, नौरंगपुर रोड, सिकंदरपुर, मानेसर और नेशनल हाईवे-48 के आसपास के इलाकों में अवैध रूप से लगे विशालकाय यूनिपोल को क्रेन की मदद से हटाया। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि यह अवैध ढांचे न केवल शहर की सुंदरता खराब कर रहे थे, बल्कि इससे निगम के राजस्व को भी हर महीने लाखों रुपये की चपत लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.