गुड़गांव, सितम्बर 11 -- गुरुग्राम। मानेसर नगर निगम में आईएमटी के सेक्टर-1 से आठ तक नई एलईडी लाइटों से जगमग होंगे। इसको लेकर निगम ने योजना तैयार कर ली है। इसके साथ ही निगम ने 24 महत्वपूर्ण विकास कार्यों को हरी झंडी दे दी है, जिन पर कुल 115.70 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इन सभी विकास कार्यों को निगम की सदन की बैठक में रखा जाएगा। सदन की अनुमति के बाद इनको टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इन परियोजनाओं में सबसे प्रमुख है शहर की रोशनी व्यवस्था में सुधार। आईएमटी मानेसर के सेक्टर 1 से लेकर 8 तक में पुरानी सोडियम लाइटों को हटाकर आधुनिक एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इस एक कार्य पर ही 943 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा, पूरे मानेसर निगम क्षेत्र (वार्ड 1 से 20) के लिए 10 हजार नई एलईडी लाइटें खरीदी जाएंगी, जिन पर 695 लाख रुपये खर्च होंगे। इन लाइट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.