अयोध्या, जुलाई 2 -- अयोध्या,संवाददाता। रामनगरी में दूसरे दिन भी आसमान से राहत की बरसात हुई लेकिन उमस और गर्मी कम होने का नाम नही ले रही है। मौसम विभाग ने बढ़े हुए अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा जारी किया है। लेकिन अभी तीन दिन मानसून के मजबूत होने की संभावना भी जताई है। मंगलवार को रिमझिम बरसात हुई। जिससे कुछ देर के लिए लोगों को राहत महसूस हुई। लगभग एक घंटे से अधिक समय तक पानी गिरा लेकिन सोमवार जैसा ज्यादा जलभराव नही दिखाई दिया। बारिश बंद होने के कुछ देर बाद उमस बढ़ गई। घरों के बाहर आवागमन कर रहे लोगों को पसीना परेशान करता रहा। हालांकि पानी गिरने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें कम हो गई है क्योंकि धान और गन्ने के लिए उन्हें आवश्यकता के अनुसार पानी मिल जा रहा है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ अमरन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.