घाटशिला, सितम्बर 11 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया आंगनबाड़ी केंद्र में गुरुवार को मानसी प्लस परियोजना के तहत चार शिशुओं के मुहझूठी कराया गया। साथ ही शिशु के स्वजनों को शिशुओं के लिए स्तनपान के साथ अनुपूरक आहार उपयोग करने की जानकारी दी गई। मानसी प्लस द्वारा बताया गया कि जिले में बाल कुपोषण को दूर करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में यह जानकारी दी गई कि बाल कुपोषण को कम करने में अनुपूरक आहार की अहम भूमिका होती है। छह माह तक शिशु का वजन लगभग दो गुना बढ़ जाता एवं एक वर्ष पूरा होने तक वजन लगभग तीन गुना एवं लंबाई जन्म से लगभग डेढ़ गुना बढ़ जाती है। इसके लिए अतिरिक्त पोषक आहार की जरूरत होती है। इसलिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर हर माह 19 तारीख को छह माह के शिशुओं का मुहझूठी कराया जाता है। इस मौके पर मानसी प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.